खुसरूपुर थाने में शांति समिति की बैठक, दुर्गापूजा में होगी कड़ी सुरक्षा, डीजे प्रतिबंधित।

खुसरूपुर थाने में शांति समिति की बैठक, दुर्गापूजा में होगी कड़ी सुरक्षा, डीजे प्रतिबंधित।

5
संवाददाता: रितिक राज वर्मा

खुसरूपुर। थाना परिसर में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 07 अक्टूबर 2026 बुधवार को डीएसपी फतुहा-2 संजीव कुमार के नेतृत्व में आयोजित की गई।बैठक में मुख्य रूप से सी.ओ. रविंद्र कुमार चौपाल, जूनियर इंजीनियर संजीव कुमार उपस्थित रहे, जबकि नगर अध्यक्ष मिंटू कुमार, वार्ड सदस्य और क्षेत्र के तमाम मूर्ति समितियों के अध्यक्ष व सदस्य मौजूद थे।

बैठक में सीओ रविंद्र कुमार चौपाल ने सभी समिति सदस्यों को त्योहार की शुभकामनाएं देते हुए कई अहम निर्देश दिए। उन्होंने पंडाल निर्माताओं को आंधी-तूफान से होने वाले नुकसान से बचने के लिए मजबूती से पंडाल बांधने का निर्देश दिया। भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा और चोरी जैसी घटनाओं से निपटने के लिए महिलाओं और पुरुषों के अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार का प्रबंध करने का आदेश दिया गया।सीओ ने पंडाल निर्माताओं को बिजली तारों की सही और सुरक्षित वायरिंग व्यवस्था करने का भी आदेश दिया, ताकि शॉर्ट सर्किट और करंट लगने जैसी दुर्घटनाएं न घटे। साथ हीं, पंडाल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया गया ताकि किसी भी अप्रिय घटना की निगरानी की जा सके।

वहीं डीएसपी संजीव कुमार ने बैठक में सख्त रवैया अपनाते हुए कहा कि सभी समिति सदस्यों का पहचान पत्र अनिवार्य होगा। उन्होंने पूजा समितियों से दो प्रकार की बाउंड (जिम्मेदारी) की बात कही पहली बाउंड आपसी व्यवस्था सुनिश्चित करने की कही गई और दूसरी बाउंड मूर्ति पंडाल में किसी भी सदस्य की लापरवाही से किसी भी प्रकार की घटना के लिए समिति की जिम्मेदारी तय होगी। डीएसपी ने ध्वनि प्रदूषण को लेकर कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने डीजे व्यवस्था पर पूरी तरह से रोक लगाने का प्रावधान रखा। बैंड और स्पीकर के साथ विसर्जन तथा बेस बॉक्स लगाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया। किसी भी प्रकार के राजनीतिक बैनर लगाने पर सख्त मनाही की गई। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए डीएसपी ने कहा कि महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा, जो महिलाओं और बच्चों की हर प्रकार की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगी।विद्युत आपूर्ति संबंधित कनिष्ठ अभियंता JE संजीव कुमार ने बिजली संबंधित समस्याओं का समाधान का भरोसा दिलाया, सदस्यों व अध्यक्षों से कहा गया यदि बिजली संबंधित किसी प्रकार का कोई समस्या उत्पन्न हो तो सीधा संपर्क करें।

बैठक में एसआई शिवजी प्रसाद यादव, एसआई शकील अंसारी, एसआई मोतीलाल ठाकुर, एसआई सुरेंद्र पासवान और एसआई झूलन पासवान सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। नगर अध्यक्ष मिंटू कुमार, वार्ड सदस्य और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी इस अवसर पर मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.