श्री अरविन्द महिला कॉलेज में नई छात्रा समिति का गठन।

श्री अरविन्द महिला कॉलेज में नई छात्रा समिति का गठन।

3
संवाददाता रितिक राज वर्मा 

पटना। श्री अरविन्द महिला कॉलेज, काजीपुर में छात्राओं की सक्रिय भागीदारी एवं नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नई छात्रा समिति का गठन किया गया है। समिति में अदिति रंजन को अध्यक्ष, खुशी कुमारी एवं मुकर्मा फातिमा को उपाध्यक्ष, मयूरी कुमारी को सचिव, प्रकृति सिंह एवं खुशी कुमारी को संयुक्त सचिव, अंतरा को कोषाध्यक्ष तथा खुशी कुमारी को संयुक्त कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं आरोही वर्मा को अनुशासन प्रमुख, प्रतिभा कुमारी को रखरखाव प्रमुख तथा अनु कुमारी को उप रखरखाव प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है।नई छात्रा समिति के गठन के बाद महाविद्यालय में आयोजित पहला कार्यक्रम दीपोत्सव-2026 रहा, जिसमें समिति की छात्राओं ने अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं को सफलतापूर्वक संचालित किया।

कार्यक्रमों के बेहतर प्रबंधन एवं सुव्यवस्थित संचालन के उद्देश्य से छात्रा समिति को विभिन्न उपसमितियों में विभाजित कर अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जाती हैं, जिससे कार्यों का निष्पादन अधिक प्रभावी ढंग से हो सके। पिछले सत्र में इसी तरह गठित छात्रा समिति ने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए अत्यंत सराहनीय कार्य किया था।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रेखा रानी, प्रॉक्टर प्रो. विमी सिंह एवं उप प्रॉक्टर डॉ. सपना बरुआ ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना की तथा भविष्य में भी महाविद्यालय की गतिविधियों में इसी प्रकार सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.