VPS इवेंट के माध्यम से ‘मिस एंड मिसेज बिहार 2026 द रियल टाइटल’ का आयोजन।

बच्चों को मिला प्रतिभा दिखाने का शानदार मंच।

56

पटना, बिहार। बीपीएस इवेंट के माध्यम से आयोजित ‘मिस एंड मिसेज बिहार द रियल टाइटल’ आर्यन फिटनेस जिम 70 फिट पटना मैं हुआ, कार्यक्रम में बच्चों और प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

आयोजक – शिव शंकर
डायरेक्टर – सौरव आनंद
जज – डॉ. मुक्ता, समीर मल्लिक और विशाल सिन्हा

इस ऑडिशन का उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं को अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को निखारने के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना रहा।ऑडिशन में शामिल बच्चों ने बताया कि उन्हें इस तरह के प्लेटफॉर्म पर आकर अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत करने का मौका मिला, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा। कई बच्चों के लिए यह पहला ऐसा अनुभव रहा, जहां उन्हें स्टेज पर अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व को सामने रखने का अवसर मिला।
आयोजकों का कहना है कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को केवल प्रतियोगिता का अनुभव ही नहीं देते, बल्कि उन्हें भविष्य में मॉडलिंग, फैशन, एक्टिंग, पब्लिक स्पीकिंग और अन्य क्रिएटिव क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी करते हैं। इस तरह के मंच बच्चों को अपनी रुचि और क्षमता पहचानने तथा अपने भविष्य के लिए बेहतर लक्ष्य निर्धारित करने में मदद कर सकते हैं।
कार्यक्रम के आयोजन शिव शंकर जी का कहना है कि, में भाग लेने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों ने भी आयोजन को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। प्रतिभागियों का कहना था कि उन्हें एक ऐसा मंच मिला, जहां वे बिना झिझक अपनी प्रतिभा दिखा सके और नए लोगों से सीखने का अवसर प्राप्त कर सके। और इवेंट का उद्देश्य बिहार के प्रतिभाशाली बच्चों एवं युवाओं को उचित मंच प्रदान करना और उन्हें अपने सपनों की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। आयोजकों के अनुसार, भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से नए प्रतिभाशाली चेहरों को अवसर देने का प्रयास जारी रहेगा।
कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि प्रतिभा किसी एक शहर या क्षेत्र तक सीमित नहीं होती, जरूरत सिर्फ उसे सही मंच और सही अवसर देने की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.