राजकीय डिग्री महाविद्यालय खुशरूपुर में रंगोली प्रतियोगिता, छात्र-छात्राओं ने रंगों से दिखाई सांस्कृतिक प्रतिभा।

राजकीय डिग्री महाविद्यालय खुशरूपुर में रंगोली प्रतियोगिता, छात्र-छात्राओं ने रंगों से दिखाई सांस्कृतिक प्रतिभा।

15
संवाददाता: रितिक राज वर्मा

खुसरूपुर। राजकीय डिग्री महाविद्यालय, खुशरूपुर में दिनांक 5 नवंबर 2026 गुरुवार को छात्र-छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा और कलात्मक अभिरुचि को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी कल्पनाशीलता, सौंदर्यबोध तथा कलात्मक दक्षता का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या प्रोफेसर (डॉ.) चित्रलेखा के मार्गदर्शन में हुआ। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा का उद्देश्य केवल पाठ्यक्रम का ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को आत्मविश्वासी, संवेदनशील, सृजनशील और जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभा को पहचानना और उसे निखारना शिक्षण संस्थानों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगों और आकृतियों के माध्यम से भारतीय लोककला, सांस्कृतिक विरासत, एकता और सौंदर्य चेतना को अभिव्यक्त किया। आयोजकों के अनुसार, ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में रचनात्मक चिंतन, एकाग्रता, धैर्य, अनुशासन और सामूहिक सहयोग की भावना विकसित करने में सहायक होती हैं। रंगोली जैसी पाठ्येतर गतिविधियाँ विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा सीखने का अवसर भी देती हैं।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों के उत्साह, परिश्रम और रचनात्मकता की सराहना की गई।

इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के पदाधिकारी डॉ. अभिषेक उपाध्याय ने भी सक्रिय सहयोग दिया। कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों को उत्साहवर्धन एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.