समेली में सेवा संकल्प अभियान के तहत गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन, युवा मुखिया राज कुमार भारती हुए शामिल।

समेली में सेवा संकल्प अभियान के तहत गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन, युवा मुखिया राज कुमार भारती हुए शामिल।

17
संवाददाता: रितिक राज वर्मा 

कटिहार। जिले के समेली प्रखंड से एक सुखद तस्वीर सामने आई है, जहाँ सेवा संकल्प अभियान और आंगन का मिलन कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।समेली प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज मलहरिया में यह आयोजन दो जगहों पर हुआ। आंगनबाड़ी केंद्र संख्या – 025, वार्ड 04 मलहरिया दक्षिण में सेविका रेखा कुमारी और केंद्र संख्या – 86, मलहरिया उत्तर मध्य टोला, वार्ड 03 पर सेविका शांति कुमारी ने अपने-अपने केंद्रों पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम में पंचायत के युवा मुखिया राज कुमार भारती ने शिरकत की। उनके साथ यूथ पावर स्वयंसेवी संगठन के अध्यक्ष हरि प्रसाद मंडल और महिला पर्यवेक्षिका सुलोचना सिन्हा भी मौजूद रहीं। सभी ने संयुक्त रूप से गर्भवती महिला मिनू कुमारी और मुस्कान कुमारी को पोषण युक्त सामग्री प्रदान कर आशीर्वाद दिया और उनके व उनके होने वाले बच्चों के स्वस्थ जीवन की कामना की।

इस दौरान उपस्थित माताओं, सेविका, सहायिका, आशा कार्यकर्ता और जीविका की सीएम दीदियों को संवाद के माध्यम से जागरूक किया गया। वक्ताओं ने गर्भावस्था से लेकर मातृत्व सहायता, पोषण, टीकाकरण, स्वास्थ्य और महिला-बाल कल्याण से जुड़ी सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। बताया गया कि मिशन सक्षम आंगनबाड़ी और पोषण 2.0 के तहत 2026 में आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार, स्वास्थ्य सेवाएं और वित्तीय सहायता दी जा रही है।

कार्यक्रम में सेविका गुड़िया कुमारी, वार्ड सदस्या लुशी कुमारी, सीएम रुबी कुमारी, बिंदु कुमारी, आशा पूनम कुमारी सहित कई माताएं जैसे सिम्पल कुमारी, रेणु कुमारी, नितु कुमारी, किरण देवी और तुरिया देवी शामिल हुईं।

वार्ड सदस्या लुशी कुमारी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर रंगोली के माध्यम से पोषक तत्वों की जो जानकारी दी गई है, उसे माताओं को अपने जीवन में उतारना चाहिए, तभी जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.