राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, शेखपुरा में विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित।
राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, शेखपुरा में विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित।
संवाददाता: रितिक राज वर्मा
शेखपुरा, 22 सितंबर 2026। बिहार सरकार के “सात निश्चय-3” के अंतर्गत संचालित “सबका सम्मान, जीवन आसान” अभियान के तहत राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, शेखपुरा में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का उद्देश्य छात्र-छात्राओं की समस्याओं और शिकायतों को सुनकर उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना था। इस दौरान विद्यार्थियों से उनकी समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं की जानकारी ली गई तथा संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई की गई।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल सिंह यादव, कुलसचिव डॉ. बी. एन. मिश्रा, डीन (एकेडमिक्स) श्री चंद्रशेखर वर्मा और नोडल पदाधिकारी डॉ. कमल कांत की उपस्थिति में विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। अधिकारियों ने कई मामलों के तत्काल समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
शिविर में विद्यार्थियों को बताया गया कि वे अपनी समस्याएं और शिकायतें विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के माध्यम से भी दर्ज करा सकते हैं। पोर्टल के जरिए शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।