मन की शुद्धता सबसे बड़ी शुद्धता: शेखपुरा इंजीनियरिंग कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित।
मन की शुद्धता सबसे बड़ी शुद्धता: शेखपुरा इंजीनियरिंग कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित।
संवाददाता: रितिक राज वर्मा
शेखपुरा। दिनांक 3/8/2026 को राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, शेखपुरा में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता उन्मुखी पर परिचर्चा एवं कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का विषय “नई उम्मीद : A BETTER TOMMOROW”.

इस व्याख्यान के प्रमुख वक्ता प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बी. के. संजय एवं उनके टीम सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का उदघोष मुख्य अतिथियों का स्वागत इंडक्शन प्रोग्राम के कॉर्डिनेटर डॉ बी. एन . मिश्रा के द्वारा की गई एवं पवित्र तुलसी में पानी डाल कर ये दर्शाया गया कि मन की शुद्धता सबसे बड़ी शुद्धता है। कार्यक्रम नव प्रवेश छात्र एवं छात्राओं के लिए आयोजित किया गया जिन्हें तनाव, अवसाद, चिंता, नशामुक्ति इत्यादि विषयों से अवगत कराया गया।
मुख्य वक्ता बी. के. संजय जी ने विभिन्न प्रकार के उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे विद्यार्थी सकारात्मक एवं नकारात्मक विचारों का अवलोकन कर तनाव मुक्त रह सकते हैं। बी. के. संजय ने छात्रों एवं पदाधिकारियों से अपील की है कि मनोवैज्ञानिक प्रबंधन का कौशल अपनाना चाहिए। ससमय पौष्टिक आहार, संतुलित नींद, योग, व्यायाम ही वैसे तकनीक है जिससे मन एवं तन को स्वस्थ रखा जा सकता हैं। आधुनिक जीवन शैली लोगों को बहुत सारी विकार से ग्रसित कर रही हैं। इससे बचाव दवाईयाँ नहीं है।

इस कार्यक्रम में संस्थान के सभी प्राध्यापकगण डॉ. राहुल, कमलकांत, अभिषेक कुमार, विनय कुमार, इंडक्शन प्रोग्राम के कॉर्डिनेटर डॉ बी. एन . मिश्रा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर अध्यक्ष डॉ. अविनाश कुमार एवं मानसिक स्वास्थ्य के नोडल अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार सुमन, छात्र एवं छात्राएं उपस्थित हुए।