गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, शेखपुरा में जल संरक्षण एवं रूफटॉप रेनवॉटर हार्वेस्टिंग पर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन।

गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, शेखपुरा में जल संरक्षण एवं रूफटॉप रेनवॉटर हार्वेस्टिंग पर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन।

34
संवाददाता: रितिक राज वर्मा 

शेखपुरा। गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, शेखपुरा के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा दिनांक 31 जुलाई 2026 को जल संसाधन विभाग, शेखपुरा के सहयोग से “शिक्षण के साथ जल संरक्षण – सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में छत वर्षा जल संचयन संरचना (Rooftop Rainwater Harvesting) एवं जन-जागरूकता अभियान” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा शैक्षणिक संस्थानों में ‘ रेनवॉटर हार्वेस्टिंग’ प्रणाली की उपयोगिता एवं आवश्यकता से अवगत कराना था। इस अवसर पर जल संसाधन विभाग, शेखपुरा से आए अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने वर्षा जल संचयन की तकनीकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि यदि प्रत्येक शैक्षणिक संस्थान वर्षा जल संचयन प्रणाली को अपनाए, तो भू-जल स्तर में सुधार के साथ-साथ भविष्य में संभावित जल संकट से प्रभावी ढंग से निपटा जा सकता है।

विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को जल का विवेकपूर्ण उपयोग करने, वर्षा जल का अधिकतम संचयन करने तथा अपने परिवार एवं समाज में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष, कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. नीरज निर्मल एवं विभाग के प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। जल संसाधन विभाग, शेखपुरा के अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित करते हुए उनके प्रश्नों के उत्तर दिए तथा जल संरक्षण के व्यावहारिक उपायों पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा विद्यार्थियों से अपने दैनिक जीवन में जल संरक्षण के उपाय अपनाने एवं समाज को इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया।

“हर बूंद की कीमत समझें, आज बचाएंगे तो कल पाएंगे।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.