श्री अरविंद महिला कॉलेज में ‘एंप्लॉयबिलिटी स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम’ के 9वें बैच का शुभारंभ।

श्री अरविंद महिला कॉलेज में ‘एंप्लॉयबिलिटी स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम’ के 9वें बैच का शुभारंभ।

4
संवाददाता: रितिक राज वर्मा

पटना। श्री अरविंद महिला कॉलेज में दिनांक 22 जुलाई 2026 बुधवार को ‘महिंद्रा प्राइड क्लासरूम’ के अंतर्गत 7 दिवसीय एंप्लॉयबिलिटी स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम के 9वें बैच का शुभारंभ हुआ। इस बैच में कॉलेज की 48 छात्राएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

महिंद्रा प्राइड क्लासरूम (नांदी फाउंडेशन) और कॉलेज के करियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में रोजगारपरक कौशल विकसित कर उन्हें भविष्य की व्यावसायिक चुनौतियों के लिए तैयार करना है।

प्रशिक्षण का संचालन मुख्य प्रशिक्षक अमर पाठक द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम के सफल संचालन एवं समन्वय में नांदी फाउंडेशन के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर मृत्युंजय कुमार तथा प्लेसमेंट सेल के सदस्य आदित्य भारद्वाज सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

कॉलेज की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) रेखा रानी ने छात्राओं को प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास, संवाद क्षमता और रोजगारपरक कौशल विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सात दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को लाइफ स्किल्स, सॉफ्ट स्किल्स, कम्युनिकेशन, प्रेजेंटेशन और इंटरव्यू स्किल्स का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.