खुसरूपुर रेलवे स्टेशन पर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, अज्ञात तस्कर के विरुद्ध केस दर्ज।

खुसरूपुर रेलवे स्टेशन पर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, अज्ञात तस्कर के विरुद्ध केस दर्ज।

4
संवाददाता: रितिक राज वर्मा 

खुसरूपुर/पटना। रेल थाना बख्तियारपुर क्षेत्र अंतर्गत खुसरूपुर रेल अपराध नियंत्रण केंद्र के पास छिपाकर रखे गए अवैध अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की गई है। घटना के संबंध में शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 को अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध रेल थाना बख्तियारपुर में कांड संख्या 113/26 दर्ज किया गया है।

खुसरूपुर में रेल पुलिस ने 7.500 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की।
खुसरूपुर में रेल पुलिस ने 7.500 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की।

पुलिस के अनुसार, बरामदगी खुसरूपुर रेल अपराध नियंत्रण केंद्र के प्लेटफार्म नंबर एक के पूर्वी छोर, आउटर सिग्नल के निकट झाड़ी से की गई। तलाशी के दौरान रॉयल स्टैग बैरल सिलेक्टेड व्हिस्की की 750 एमएल की कुल 10 बोतलें बरामद हुईं। बरामद शराब की कुल मात्रा 7.500 लीटर बताई जा रही है।
इस मामले में वादी पुलिस अवर निरीक्षक राजीवकांत शर्मा हैं, जबकि अनुसंधान पुलिस सहायक अवर निरीक्षक तारकेश्वर कुमार यादव कर रहे हैं। आरोपी की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, इसलिए अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम, 2022 की धारा 30(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस का कहना है कि शराब की आपूर्ति और इसे वहां रखने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए अनुसंधान जारी है। बरामद शराब को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.