“यूथ पावर” लोक कला मंच भरेली के प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय योग शिविर का हुआ आयोजन।
"यूथ पावर" लोक कला मंच भरेली के प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय योग शिविर का हुआ आयोजन।
संवाददाता: रितिक राज वर्मा
समेली/कटिहार। मेरा युवा भारत कटिहार (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) सह “यूथ पावर “स्वयंसेवी संगठन भरेली के संयुक्त तत्वाधान में जिला युवा अधिकारी नीरज कुमार झा के दिशा निर्देश के आलोक में यूथ पावर लोक कला मंच भरेली के प्रांगण में अन्तराष्ट्रीय योग शिविर का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता यूथ पावर अध्यक्ष हरि प्रसाद मंडल ने किया।

प्रशिक्षण में मुख्य अतिथि सह योग गुरु के रुप में ईंश्वरीय विश्व विद्यालय मलहरिया सेवा केन्द्र की संचालिका बीके प्रभा दीदी, पूर्व सरपंच अवधेश कुमार आर्य, उप मुखिया चंदन कुमार, योग गुरु महेन्द्र बाबा, बीके अमन भाई सामाजिक कार्यकर्ता सुनील कुमार शर्मा आदि प्रशिक्षक के द्वारा योगाभ्यास कराया गया। इस अवसर पर मौजूद वीके प्रभा दीदी ने सहज योग, राजयोग, कर्म योग, बुद्धियोग, स्वास्थय योग एवं ज्ञान योग योग का योगाभ्यास कराते हुए महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई। कार्यक्रम में काफी संख्या में मौजूद जीविका दीदियों ने भी भाग लिया।

इस अवसर पर सीएम पूनम रानी, सुभाष कुमार हिटलर, पंकज कुमार ठाकुर, रमेश रविदास, दिवाकर कुमार राय, विनोद सरदार, राकेश कुमार मंडल, रुपेश कुमार राय अवधेश मंडल ,ब्रह्मदेव मंडल आदि ने योग प्रशिक्षण में भाग लिया। इस अवसर पर मेरा युवा भारत स्वयंसेविका कुर्सेला की कौशिल्या कुमारी एवं स्वयंसेवक अजीत कुमार ने अपने सम्बोधन में बताया कि योग से मांसपेशियां मजबूत होती है। खाना आसानी से पचता है। शरीर गठीला होता है। नींद अधिक आती है। मानसिक चेतना का विकास होता है। मनुष्य स्वस्थ व मजबूत होता है। आयु लम्बी होती है। फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज श्लोगन के साथ स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम का समापन किया।