खुसरूपुर रेलवे GRP के रूपेश कुमार की जागरूकता पहल से बची यात्रियों की कीमती चीजे।

खुसरूपुर रेलवे GRP के रूपेश कुमार की जागरूकता पहल से बची यात्रियों की कीमती चीजे।

101
संवाददाता: रितिक राज वर्मा 

खुसरूपुर। रेलवे स्टेशन पर गुवाहाटी से मुंबई जाने वाली Mumbai LTT Express ट्रेन के रात्रि ठहराव के दौरान स्टेशन पर तैनात GRP के आरक्षक रूपेश कुमार की सजगता और यात्रियों के प्रति जागरूकता ने कई यात्रियों को मोबाइल चोरी जैसे जोखिम से बचाया। दिनांक 10 जून 2026 के रात्रि लगभग 8:30 बजे जब Mumbai LTT Express ट्रेन खुसरूपुर स्टेशन पर ठहरी, तब आरक्षक रूपेश कुमार अपनी ड्यूटी के दौरान प्लेटफॉर्म और ट्रेन का निरीक्षण कर रहे थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि कई यात्रियों ने मोबाइल फोन लापरवाही पूर्वक खिड़की के पास चार्ज पर लगा कर छोड़ा हुआ था, जबकि कुछ यात्रियों ने मोबाइल को खुले तौर पर खिड़की के पास रखकर बात कर रहे थे। ऐसे हालात चोरों के लिए आसान अवसर प्रदान कर सकते थे। तुरंत स्थिति का संज्ञान लेते हुए रूपेश कुमार ने सभी संबंधित डिब्बों में जाकर यात्रियों से सावधानी बरतने का अनुरोध किया। उन्होंने यात्री सुरक्षा और संपत्ति की रक्षा के लिए विशेष रूप से समझाया। उन्होंने यात्रियों से कहा मोबाइल फोन चार्ज करते समय उसे सुरक्षित स्थान पर रखें और खिड़की के पास न छोड़ें, सामान और कीमती वस्तुओं पर नजर रखें, डिब्बे में उतरते बैठते समय अपने सामान का खास ध्यान रखें। अगर संभव हो तो यात्रा के दौरान चार्जिंग के लिए भरोसेमंद पावर बैंक का इस्तेमाल करें। रूपेश कुमार की इस सक्रियता और सौम्य चेतावनी से यात्रियों ने तुरंत सावधानी बरतनी शुरू कर दी। कई यात्रियों ने अपने मोबाइल तथा अन्य व्यक्तिगत सामानों को सुरक्षित स्थानों पर कर लिया। वहां मौजूद स्थानीय लोग और यात्री जो उस समय प्लेटफॉर्म पर मौजूद थे उन्होंने रूपेश कुमार के इस कदम की खुले दिल से सराहना की है और उनकी तत्परता को प्रशंसनीय बताया। खुसरूपुर रेलवे थाना अध्यक्ष राजीव कांत शर्मा ने भी रूपेश कुमार के इस व्यवहार की तारीफ की है और कहा है कि छोटी छोटी सतर्कताएं बड़े नुकसानों से बचा सकती हैं। इन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे स्वयं भी सतर्क रहें और अपनी व्यक्तिगत संपत्तियों की जिम्मेदारी लें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.