माय भारत पटना द्वारा सहारा वृद्धाश्रम, गुलजारबाग में पांच दिवसीय एक्सपीरिएंशियल लर्निंग प्रोग्राम (ELP) का सफल आयोजन।

माय भारत पटना द्वारा सहारा वृद्धाश्रम, गुलजारबाग में पांच दिवसीय एक्सपीरिएंशियल लर्निंग प्रोग्राम (ELP) का सफल आयोजन।

24
संवाददाता: रितिक राज वर्मा

पटना। माय भारत, पटना के तत्वावधान में दिनांक 20 जून 2026 को सहारा वृद्धाश्रम, गुलजारबाग में पांच दिवसीय एक्सपीरिएंशियल लर्निंग प्रोग्राम (ELP) के प्रथम दिवस का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आज से लगातार आगामी दिनांक 25 जून 2026 तक चलेगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के बीच संवाद, सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने वृद्धाश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों से परिचय प्राप्त किया और उनके जीवन के अनुभवों, संघर्षों तथा प्रेरणादायक कहानियों को ध्यानपूर्वक सुना। इस आत्मीय संवाद ने सभी प्रतिभागियों को भावनात्मक रूप से जोड़ने के साथ-साथ जीवन के प्रति एक नई सोच और संवेदनशीलता प्रदान की।

कार्यक्रम के प्रथम दिवस के समन्वयन में हिमांशु शर्मा, रजनी कुमारी, अलका राज एवं संदीप कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन सभी ने वरिष्ठ नागरिकों के साथ समय बिताकर उन्हें अपनापन और सम्मान का अनुभव कराया। इस अवसर पर सहारा वृद्धाश्रम के देखभालकर्ता कृष्णा जी, शिव कुमार, रीता देवी एवं कलावती देवी ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। उन्होंने माय भारत की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं और बुजुर्गों के बीच विश्वास, सहयोग और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के समापन पर वरिष्ठ नागरिकों ने सभी स्वयंसेवकों को अपना आशीर्वाद दिया और पुनः आने का आग्रह किया। इस स्नेहपूर्ण अनुभव ने स्वयंसेवकों को भी गहराई से प्रभावित किया और सेवा, संवेदना तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया। माय भारत पटना भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को समाज सेवा से जोड़ते हुए एक संवेदनशील और समावेशी समाज के निर्माण की दिशा में कार्य करता रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.