बंगाल में भाजपा की जीत पर सुचिता सिंह बोलीं— जनता ने विकास और मजबूत नेतृत्व पर लगाई मुहर।

जनता ने विकास और मजबूत नेतृत्व पर लगाई मुहर

4
संवाददाता रितिक राज वर्मा

पटना। अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिताओं में भारत का डंका बजाने वाली बिहार की गौरव सुचिता सिंह ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की शानदार जीत को ‘जनता का परिवर्तनकारी जनादेश’ करार दिया है। Milestone Mrs Global International 2023, Mrs Asia International 2021 (दुबई से क्राउन विजेता विभिन्न उपाधियों सहित) और Mrs India Photogenic Face 2019 (दिल्ली) जैसी प्रतिष्ठित उपाधियों से नवाजी गईं सुचिता ने कहा कि यह जीत विकास, सुशासन और मजबूत नेतृत्व की स्पष्ट मुहर है।

बंगाल विधानसभा चुनावों में भाजपा की अप्रत्याशित सफलता ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। राज्य में विकास कार्यों, महिला सुरक्षा और युवा सशक्तिकरण के मुद्दों पर भाजपा के अभियान को जनता ने खुलकर समर्थन दिया। सुचिता सिंह ने इस संदर्भ में प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा, बंगाल की जनता ने साबित कर दिया कि अब राजनीति नारों से नहीं, बल्कि कार्य, परिणाम और जनहित से तय होगी। यह जनादेश इतिहास रचने वाला है।

सुचिता ने भाजपा के नेतृत्व, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को बधाई देते हुए कहा, यह जीत समर्पण, संघर्ष और जनता के अटूट विश्वास का फल है। जब जनता परिवर्तन का संकल्प लेती है, तब इतिहास स्वयं नई दिशा लिखता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह जीत बंगाल में विकास के नए द्वार खोलेगी, जहां महिला सुरक्षा, सुशासन और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्राथमिकता बनेंगे।

बिहार की इस बेटी सुचिता सिंह न केवल सौंदर्य जगत की स्टार हैं, बल्कि सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। रोटी बैंक पटना की सचिव के रूप में वे गरीबों को भोजन वितरण और सामाजिक जागरूकता अभियानों से जुड़ी हैं। देश विदेश के प्रतिष्ठित कार्यक्रमों में शोस्टॉपर, जज और वीआईपी गेस्ट के रूप में आमंत्रित होने वाली सुचिता मुंबई के फैशन शो और अंतरराष्ट्रीय प्रेजेंट्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उनकी यह प्रतिक्रिया बंगाल चुनाव परिणामों के ठीक बाद पटना से जारी की गई, जो बिहार-बंगाल के सांस्कृतिक और राजनीतिक जुड़ाव को रेखांकित करती है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा की यह जीत पूर्वी भारत में नरेंद्र मोदी सरकार की ‘विकास मॉडल’ की पुष्टि करती है। सुचिता सिंह का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां लोग इसे ‘महिला सशक्तिकरण और जनाकांक्षाओं की जीत’ बता रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.