राजकीय डिग्री महाविद्यालय, खुशरूपुर में मिड-सेमेस्टर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न।
राजकीय डिग्री महाविद्यालय, खुशरूपुर में मिड-सेमेस्टर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न।
संवाददाता: रितिक राज वर्मा
खुशरूपुर, 30 सितंबर। राजकीय डिग्री महाविद्यालय, खुशरूपुर में सत्र 2026-30 की मिड-सेमेस्टर (CBCS) परीक्षा दिनांक 26 सितंबर 2026 से 30 सितंबर 2026 तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की गई। आज दिनांक 30 सितंबर 2026 को सभी निर्धारित परीक्षाएँ शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। महाविद्यालय में संचालित छह विषयों—हिंदी, इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, अंग्रेजी एवं समाजशास्त्र—के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में उत्साहपूर्वक एवं अनुशासित ढंग से भाग लिया। परीक्षा के अंतर्गत MJC, MIC, MDC, SEC, VAC एवं AEC से संबंधित पाठ्यक्रमों की परीक्षाएँ निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न हुईं।
इस अवसर पर राजकीय डिग्री महाविद्यालय, खुशरूपुर की प्राचार्या प्रोफेसर (डॉ.) चित्रलेखा ने कहा कि महाविद्यालय में मिड-सेमेस्टर परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएँ पूर्व से ही सुनिश्चित की गई थीं। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए परीक्षा-कक्षों में आवश्यक सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया।
प्राचार्या ने कहा कि महाविद्यालय में सभी परीक्षाएँ पूर्ण अनुशासन, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। विद्यार्थियों ने भी परीक्षा के दौरान महाविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। परीक्षा के सफल आयोजन में महाविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही।
उन्होंने कहा कि नवस्थापित महाविद्यालय में पहली मिड-सेमेस्टर परीक्षा का सफलतापूर्वक संपन्न होना महाविद्यालय परिवार के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सीमित संसाधनों के बीच भी समुचित योजना, आपसी समन्वय एवं सामूहिक प्रयास से परीक्षा व्यवस्था को व्यवस्थित रूप से पूरा किया गया।
प्रोफेसर (डॉ.) चित्रलेखा ने परीक्षा में सम्मिलित सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विद्यार्थी अपनी शैक्षणिक यात्रा में निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखें। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।