पटना में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन।

पटना में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन।

10
संवाददाता: रितिक राज वर्मा 

पटना, 10 अगस्त 2026। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज पटना के गांधी मैदान में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में युवा, MY Bharat स्वयंसेवक और Youth Clubs के सदस्य उत्साह के साथ शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य देशभक्ति की भावना को मजबूत करना, युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना और नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व गौरव का संदेश देना रहा। यात्रा के दौरान युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए और पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से भर दिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में मेरा युवा भारत के राज्य निदेशक श्री कपिल देव राम शास्त्री के मार्गदर्शन तथा मेरा युवा भारत पटना की जिला युवा अधिकारी सुश्री निशा कुमारी के नेतृत्व की अहम भूमिका रही। MY Bharat पटना के NYVs ने विभिन्न Youth Clubs और युवाओं को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया, जिससे भारी संख्या में युवा इसमें जुड़े।

इस अवसर पर युवाओं ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का संदेश दिया। भव्य तिरंगा यात्रा ने युवाओं में राष्ट्रप्रेम, एकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को और अधिक मजबूत किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.