राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय शेखपुरा में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का आयोजन।

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय शेखपुरा में 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' का आयोजन।

6
संवाददाता: रितिक राज वर्मा 

शेखपुरा। राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, शेखपुरा के सभागार में दिनांक 2 अगस्त 2026 रविवार को प्रातः 11:00 बजे युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशा मुक्त समाज के निर्माण एवं विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना था।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संबोधन का लाइव प्रसारण सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अतिथियों ने देखा और सुना।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी, शेखपुरा श्री शेखर आनंद, जिला विकास पदाधिकारी श्री आर्य गौतम तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सुश्री प्रियंका कुमारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्य, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके अतिरिक्त जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से आए राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के कैडेट भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेटों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने जिलाधिकारी श्री शेखर आनंद के नेतृत्व में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ की शपथ ग्रहण की तथा नशा मुक्त समाज और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं एवं एनसीसी कैडेटों ने इस जन-जागरूकता अभियान को सफल बनाने तथा समाज में नशा मुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.