राजद ने दो बड़े नेताओं को पार्टी से छः वर्षों के लिए पार्टी से किया निष्कासित

अनुशासनहीनता हवाला देकर पार्टी अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पत्र लिखकर किया सूचित

115

ADITYA MISHRA:
राष्ट्रीय जनता दल ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए अपने दो दिग्गजों पर बड़ी कार्यवाही की है। राजद ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के कारण झांझरपुर से पूर्व विधायक गुलाब यादव और पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि से पूर्व विधायक महेश्वर सिंह को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। दोनों नेता राजद में होते हुए पार्टी के खिलाफ काम करने के दोषी पाए गए थे। दोनों पूर्व विधायकों को राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पत्र जारी करते हुए पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित करने का आदेश जारी किया

महेश्वर सिंह को भेजे गए पत्र में अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने लिखा है – “आपको कई बार मना किया जा चुका है कि स्थानीय प्राधिकार चुनाव में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करना है। लेकिन आप पार्टी अनुशासन के खिलाफ कार्य कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी के भी अनुरोध नहीं मानकर दल विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के कारण आपको दल से 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.