पाकिस्तान के पेशावर में नमाज़ के दौरान आतंकी हमले में 50 अधिक लोग मरे

गंभीर रूप से घायलों की सांख्य अधिक, बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा

127

ADITYA MISHRA:

पाकिस्तान के पेशावर शहर में जुमे के नमाज के दौरान हुए आतंकी हमले में 50 से अधिक लोग मारे गए हैं। वहीं 50 की सांख्य में लोग गम्भीर रूप से घायल हुए हैं।
पाकिस्तानी मीडिया की तरफ से आई जानकारी के अनुसार शुक्रवार (जुमे) की नमाज के दौरान आत्मघाती हमलावर ने भीड़ के बीच खुद को विस्फोटक से उड़ा लिया।

इस बड़े आतंकी हमले की सूचना मिलते ही स्थानीय नागरिकों ने राहत और बचाव के प्राथमिक काम शुरु कर दिया। हालंकि जल्द ही राहत बचाव टीमें मौके के लिए रवाना हुईं और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद स्थानीय अधिकारी का कहना है कि इस घटना में ज़ख़्मियों की संख्या काफ़ी अधिक है और इस वक़्त 15 एंबुलेंस मौक़े पर पहुंच चुकी हैं और मदद अभियान जारी है।

बताया जा रहा है कि अब भी कई लोग बुरी तरह से घायल हैं, इसीलिए मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है।

घटना के बाद सुरक्षा संस्थाओं के अधिकारियों ने इलाक़े को अपने क़ब्ज़े में ले लिया है। घटना के बाद पेशावर पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। मौके से सबूत जुटाने की कोशिश कर रही है। हालांकि अब तक पता नहीं चल पाया है कि इस बड़े आतंकी हमले को किस संगठन ने अंजाम दिया है। फिलहाल पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और हर संभव पक्ष की जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.