श्री अरविन्द महिला कॉलेज में महिंद्रा प्राइड क्लासरूम प्रोग्राम के 7वें, 8वें और 9वें बैच का प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित।

श्री अरविन्द महिला कॉलेज में महिंद्रा प्राइड क्लासरूम प्रोग्राम के 7वें, 8वें और 9वें बैच का प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित।

10
संवाददाता: रितिक राज वर्मा

पटना। दिनांक: 19/09/2026 श्री अरविन्द महिला कॉलेज में ‘महिंद्रा प्राइड क्लासरूम प्रोग्राम’ के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकीं छात्राओं के लिए प्रमाण पत्र वितरण समारोह का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत 7वें और 8वें बैच का संचालन 13 जुलाई 2026 से 20 जुलाई 2026 तक किया गया, जबकि 9वें बैच की कक्षाएं 22 जुलाई 2026 से 29 जुलाई 2026 तक आयोजित की गई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 126 विद्यार्थियों को सफलतापूर्वक प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रत्येक बैच की तीन सर्वश्रेष्ठ छात्राओं को ट्रॉफी प्रदान किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्या प्रो. रेखा रानी ने सभी सफल छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और आज के आधुनिक युग में कौशल विकास की आवश्यकता और महत्व पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यावसायिक और जीवन कौशल आधारित प्रशिक्षण विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में मील का पत्थर साबित होते हैं।कार्यक्रम के दौरान नंदी फाउंडेशन के प्रतिनिधि मृत्युंजय कुमार ने उपस्थित विद्यार्थियों को प्रमाणित छात्राओं के लिए जल्द ही आयोजित होने वाले ‘जॉब उत्सव’ के बारे में विस्तृत जानकारी दी और उन्हें भविष्य के करियर अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।इस अवसर पर करियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल की संयोजिका प्रो. विमी सिंह, उप-संयोजक डॉ. आदित्य भारद्वाज, श्री गोपाल कुमार, डॉ. विभा कीर्ति एवं संजना कुमारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.