‘पहल’ योजना के तहत राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय की टीम ने मध्य विद्यालय कारे में विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए किया जागरूक।

‘पहल’ योजना के तहत राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय की टीम ने मध्य विद्यालय कारे में विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए किया जागरूक।

27
संवाददाता: रितिक राज वर्मा 

शेखपुरा। विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग (DSTTE), बिहार, पटना की “पहल” योजना के अंतर्गत राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, शेखपुरा की टीम-07 ने दिनांक 18 सितंबर 2026 को मध्य विद्यालय कारे, शेखपुरा का भ्रमण किया। टीम में श्री अरविंद कुमार (समन्वयक), डॉ. कंचन पवानी एवं सुश्री पल्लवी सिंधु शामिल थे।भ्रमण के दौरान टीम ने छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा, विशेषकर इंजीनियरिंग एवं तकनीकी शिक्षा के प्रति जागरूक किया तथा उन्हें महाविद्यालय में संचालित निःशुल्क शैक्षणिक कक्षाओं एवं मार्गदर्शन कार्यक्रमों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।महाविद्यालय का उद्देश्य ग्रामीण एवं वंचित पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कैरियर मार्गदर्शन तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के अवसर उपलब्ध कराना है।

प्रभारी प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अनिल सिंह यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.