श्री अरविन्द महिला कॉलेज में स्नातक सत्र 2026–2030 की नवप्रवेशित छात्राओं के लिए इंडक्शन मीट का आयोजन।

श्री अरविन्द महिला कॉलेज में स्नातक सत्र 2026–2030 की नवप्रवेशित छात्राओं के लिए इंडक्शन मीट का आयोजन।

14
संवाददाता: रितिक राज वर्मा 

पटना। श्री अरविन्द महिला कॉलेज, काजीपुर, पटना में दिनांक 21 जुलाई 2026 को स्नातक सत्र 2026–2030 की नवप्रवेशित छात्राओं के लिए इंडक्शन मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं का महाविद्यालय परिवार में स्वागत करते हुए उन्हें महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, विभिन्न विभागों, समितियों एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों से परिचित कराना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरांत महाविद्यालय की प्रॉक्टर प्रो. विमी सिंह ने छात्राओं को अनुशासन, समयपालन तथा महाविद्यालय की गरिमा के अनुरूप आचरण के लिए प्रेरित किया।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रेखा रानी ने अपने स्वागत एवं प्रेरणादायी संबोधन में नवप्रवेशित छात्राओं का स्वागत करते हुए शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास, नैतिक मूल्यों, अनुशासन तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व पर बल दिया। उन्होंने छात्राओं से नियमित अध्ययन, सकारात्मक सोच तथा महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

इसके पश्चात विभिन्न विभागाध्यक्षों एवं शिक्षकों ने अपने-अपने विभागों का परिचय देते हुए पाठ्यक्रम, अध्ययन की संभावनाओं तथा विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी। साथ ही महाविद्यालय की विभिन्न समितियों एवं उनकी कार्यप्रणाली से भी छात्राओं को अवगत कराया गया, जिससे वे महाविद्यालय की व्यवस्था एवं उपलब्ध सुविधाओं से परिचित हो सकें।

कार्यक्रम का सफल संचालन छात्रसंघ की छात्राओं द्वारा किया गया, जबकि मंच संचालन छात्रा अदिति ने प्रभावी एवं आत्मविश्वासपूर्ण ढंग से किया। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने दीक्षारंभ की शपथ ली।

कार्यक्रम का समापन डिप्टी प्रॉक्टर एवं राजनीति विज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. सपना बरुआ द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्नातक सत्र 2026–2030 की नवप्रवेशित छात्राएँ उपस्थित रहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.