फतुहा में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ विषय पर पड़ोस युवा संसद का आयोजन।
फतुहा में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ विषय पर पड़ोस युवा संसद का आयोजन।
संवाददाता: रितिक राज वर्मा
फतुहा, 28 नवंबर 2026। मेरा युवा भारत, पटना के तत्वावधान में फतुहा स्थित व्यापार मंडल कन्या उच्च विद्यालय के स्मार्ट क्लास में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ विषय पर पड़ोस युवा संसद का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना, लोकतांत्रिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना तथा नशा मुक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका को सशक्त बनाना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रेम यूथ फाउंडेश के संस्थापक प्रेम कुमार एवं विद्यालय के प्रभारी विनोद कुमार उपस्थित रहें। जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत, पटना निशा कुमारी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी से शिशुपाल कुमार शामिल हुए। कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, प्राथमिक विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक कपिलदेव प्रसाद का गरिमामई उपस्थिति रही। कार्यक्रम के संयोजक भाजपा महामंत्री सुरजीत कुमार रहें, आयोजन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक हिमांशु शर्मा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन औपचारिक रूप से दीप्रलज्वली कर किया गया।
कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक संदीप कुमार और अनीश कुमार उपस्थित रहें।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में मेरा युवा भारत पोर्टल के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। युवाओं को विभिन्न युवा गतिविधियों, स्वयंसेवा एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।
द्वितीय सत्र ‘नशे की समस्या को समझना: भारत के युवाओं के समक्ष चुनौतियाँ’ के अंतर्गत नशे के कारणों, इसके दुष्परिणामों, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, परिवार और समाज पर पड़ने वाले प्रभाव तथा विकसित भारत के लक्ष्य में आने वाली बाधाओं पर चर्चा की गई।
तृतीय सत्र ‘जागरूकता से कार्रवाई तक: नशा मुक्त युवा के निर्माण के उपाय’ में शपथ ग्रहण, समूह चर्चा, प्रश्नोत्तरी, परिस्थितियों पर आधारित अध्ययन एवं भूमिका अभिनय जैसी सहभागितापूर्ण गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
चतुर्थ सत्र ‘परिवर्तन की कहानियाँ: नशा मुक्त भारत की ओर यात्रा’ के अंतर्गत नशा मुक्ति, पुनर्वास, सकारात्मक बदलाव, युवाओं की पहल एवं सामुदायिक सहभागिता पर आधारित लघु फिल्में और वृत्तचित्र प्रदर्शित किए गए। इसके पश्चात परिचर्चा आयोजित कर नशे से बचाव, जागरूकता प्रसार एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विचार साझा किए गए।
इस अवसर पर अतिथियों ने युवाओं की ऊर्जा, जागरूकता एवं सकारात्मक सोच को राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण शक्ति बताते हुए उन्हें सामाजिक चुनौतियों के प्रति सजग रहने तथा नशा मुक्त भारत अभियान में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिका सपना कुमारी, राघव शास्त्री, प्रीति कुमारी, आकांक्षा राज, चंद्रमणि कुमार, अनुपम कुमारी के साथ सभी शिक्षक कर्मचारियों एवं गैर शिक्षण कर्मचारियों का विशेष एवं सराहनीय सहयोग रहा।
कार्यक्रम का समापन नशा मुक्त युवा एवं विकसित भारत के निर्माण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।