नीतीश कुमार ने बैकठपुर के ऐतिहासिक श्री गौरीशंकर बैकुंठनाथ मंदिर में की भव्य पूजा-अर्चना, लोगों ने गर्मजोशी से किया स्वागत।
नीतीश कुमार ने बैकठपुर के ऐतिहासिक श्री गौरीशंकर बैकुंठनाथ मंदिर में की भव्य पूजा-अर्चना, लोगों ने गर्मजोशी से किया स्वागत।
संवाददाता: रितिक राज वर्मा
बैकठपुर/खुसरूपुर प्रखंड। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार रविवार को बैकठपुर स्थित प्राचीन श्री गौरीशंकर बैकुंठनाथ मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। मंदिर में उन्होंने बिहार की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।
मंदिर पूजाकर्म उनका निजी पुजारी राम बाबू पंडा और उनके पुत्र चंदन पांडेय ने पूर्ण विधि-विधान से संपन्न कराया। पूजा के दौरान पारंपरिक तरीके से मंत्रोच्चारण, आरती और भेंट-पूजन का क्रम देखा गया। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया, जिसे नीतीश कुमार ने हृदयपूर्वक स्वीकार किया। इस मौके पर वहां मौजूद लोगों ने उनकी उपस्थिति का गर्मजोशी से स्वागत किया। नीतीश कुमार के मंदिर आगमन को लेकर इलाके में उत्साह का माहौल देखा गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और श्रद्धालु उन्हें देखने और आशीर्वाद लेने के लिए मंदिर परिसर में पहुंचे। डीएसपी संजीव कुमार फतुहा 2 के देख रेख में खुसरूपुर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखी थी और मौके पर पर्याप्त पुलिस बल एवं अन्य सुरक्षा कर्मचारियों की तैनाती की गई थी ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। स्थानीय लोगों ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री की यह यात्रा सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कई लोगों ने इसे सामाजिक एकजुटता और धार्मिक भावनाओं के प्रति सम्मान के रूप में देखा। मंदिर व्यवस्थापक ने भी बताया कि पूजा के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया और परिसर की साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई थी।