श्री अरविन्द महिला कॉलेज में ‘हर घर तिरंगा–2026’ के तहत निकाली गई तिरंगा रैली।

श्री अरविन्द महिला कॉलेज में ‘हर घर तिरंगा–2026’ के तहत निकाली गई तिरंगा रैली।

5
संवाददाता: रितिक राज वर्मा

पटना, 13 अगस्त 2026। श्री अरविन्द महिला कॉलेज, काजीपुर, पटना में आज दिनांक 13 अगस्त 2026 को भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। तिरंगा रैली में महाविद्यालय की छात्राओं एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति से ओत-प्रोत नारों के साथ रैली निकाली तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति लोगों को जागरूक किया। रैली के माध्यम से नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रेखा रानी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमारे राष्ट्रीय गौरव, एकता और स्वतंत्रता का प्रतीक है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति है।

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई–1 की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. प्रिया ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा हमारे देश की स्वतंत्रता, संघर्ष और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि अपने दैनिक जीवन में ईमानदारी, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रहित की भावना को अपनाना ही सच्ची देशभक्ति है।

वहीं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई–2 की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सपना बरुआ ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपने जुड़ाव और गौरव को अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है। एनसीसी की अधिकारी विभा कृति ने कहा कि शिक्षित एवं जागरूक युवा ही एक सशक्त और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में खेलकूद सहायक नीलम के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों की स्वयंसेविकाओं एवं महाविद्यालय के शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.