नए थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार शर्मा ने किया पदभार ग्रहण।

अब देखना यह है कि वे अपनी प्राथमिकताओं को कैसे पूरा करते हैं और थाने के कामकाज में कैसे सुधार लाते हैं।

संवाददाता रितिक राज वर्मा

खुसरूपुर। थाना में मंगलवार को नए थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार शर्मा ने पदभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर उन्होंने थाने के सभी पुलिसकर्मियों से बात चित कर परिचय प्राप्त किए और थाने का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण, शराब तस्करों पर शिकंजा कसना, शांति व्यवस्था बनाए रखना, नागरिकों के बीच पुलिस की बेहतर कार्य कुशलता और छवि प्रस्तुत करना बताएं।

पदभार ग्रहण के दौरान थानाध्यक्ष ने थाना क्षेत्र की जानकारी हासिल की और महत्वपूर्ण समस्याओं पर चर्चा की।

थाने में पदस्थापित पदाधिकारी और पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर विचार-विमर्श किया और कई दिशा-निर्देश दिए।

मौके अपर थानाध्यक्ष बच्चन पासवान, दारोगा संतोष कुमार, अक्षय कुमार, अशोक कुमार, थाने के सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे। नए थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार शर्मा के पदभार ग्रहण के साथ ही खुसरूपुर थाना में नए अध्याय की शुरुआत हुई है।

अब देखना यह है कि वे अपनी प्राथमिकताओं को कैसे पूरा करते हैं और थाने के कामकाज में कैसे सुधार लाते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

design