स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2026: शेखपुरा इंजीनियरिंग कॉलेज में आंतरिक हैकाथॉन संपन्न।
स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2026: शेखपुरा इंजीनियरिंग कॉलेज में आंतरिक हैकाथॉन संपन्न
संवाददाता: रितिक राज वर्मा
शेखपुरा। राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, शेखपुरा के Computer Science and Engineering विभाग द्वारा Smart India Hackathon (SIH) 2026 के अंतर्गत Internal Hackathon 2026 का आयोजन 10 सितंबर 2026 को महाविद्यालय के कक्ष संख्या 107 में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने नवाचार, तकनीकी दक्षता एवं समस्या-समाधान क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करना तथा उन्हें राष्ट्रीय स्तर के Smart India Hackathon के लिए तैयार करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ Principal In-Charge एवं Dean Academic द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचार, रचनात्मक सोच एवं तकनीकी कौशल के साथ वास्तविक जीवन की समस्याओं के समाधान विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को केवल प्रतियोगिता के लिए ही नहीं, बल्कि भविष्य की चुनौतियों के लिए भी तैयार करते हैं।
आंतरिक हैकाथॉन में महाविद्यालय के पंजीकृत छात्र-छात्राओं की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने innovative ideas और technology-based solutions प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न टीमों ने अपने प्रोजेक्ट एवं विचारों को निर्णायक मंडल के समक्ष प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षक निर्णायक मंडल के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन SIH 2026 के SPOC श्री आनंद राज (Assistant Professor, CSE) की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन समिति में सुश्री मनीषा रानी एवं श्री नीरज निर्मल सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। विद्यार्थियों की सहभागिता एवं आयोजन को सफल बनाने में छात्र स्वयंसेवकों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस अवसर पर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। Internal Hackathon ने विद्यार्थियों को “Idea से Innovation और Innovation से Impact” की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम का संदेश रहा—सोचिए, समाधान विकसित कीजिए और अपने नवाचार से भविष्य को बेहतर बनाइए।
महाविद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी टीमों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें Smart India Hackathon 2026 के राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।