श्री अरविंद महिला कॉलेज में 7वें और 8वें बैच के ‘एम्प्लॉयबिलिटी स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम’ का हुआ शुभारंभ।

श्री अरविंद महिला कॉलेज में 7वें और 8वें बैच के 'एम्प्लॉयबिलिटी स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम' का हुआ शुभारंभ।

7
संवाददाता: रितिक राज वर्मा 

पटना। श्री अरविंद महिला कॉलेज में दिनांक 13 जुलाई 2026 से 7 दिवसीय ‘महिंद्रा प्राइड क्लासरूम’ एम्प्लॉयबिलिटी स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम के 7वें और 8वें बैच की शुरुआत हो गई है।
कार्यक्रम के पहले दिन 97 छात्राओं ने सत्र में भाग लिया। महिंद्रा प्राइड क्लासरूम (नांदी फाउंडेशन) और कॉलेज के करियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस 7 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं के कौशल का विकास करना है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन मुख्य ट्रेनर अमर पाठक द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में नांदी फाउंडेशन के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर मृत्युंजय कुमार, और प्लेसमेंट सेल के सदस्य आदित्य भारद्वाज एवं डॉ. विभा कृति सक्रिय रूप से सहयोग और समन्वय कर रहे हैं।इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) रेखा रानी ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्राओं के कौशल संवर्धन और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद फायदेमंद हैं। उन्होंने कहा कि इससे छात्राओं में आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास की भावना मजबूत होगी।7 दिनों तक चलने वाले इस निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम में छात्राओं को लाइफ स्किल्स, सॉफ्ट स्किल्स, कम्युनिकेशन स्किल्स, प्रेजेंटेशन और इंटरव्यू स्किल्स की बारीकियां सिखाई जाएंगी। सत्र के समापन पर सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट दिए जाएंगे, साथ ही सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को ट्रॉफी और पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.