रानीतालाब थानान्तर्गत घटित घटना एवं पटना पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई एवं उपलब्धि का अद्यतन।
रानीतालाब थानान्तर्गत घटित घटना एवं पटना पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई एवं उपलब्धि का अद्यतन।
संवाददाता रितिक राज वर्मा
पटना। दिनांक-28 जून 2025 के रात्रि करीब 09:30 बजे रानीतलाब थानान्तर्गत ग्राम-सैदाबाद रोड के पास पाँच अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा पिस्टल का भय दिखाकर लूट-पाट के दौरान अपराधकर्मीयो के द्वारा फायर किया गया था, जिसमें एक व्यक्ति जख्मी हुए थे।

जिस संबंध में रानीतलाब थाना कांड सं0-255/25 दिनांक-29 जून 2025 धारा-311 भा०न्या०सं० दर्ज किया गया था। कांड का सफल उदभेदन करते हुए दिनांक-13 जुलाई 2025 को एक अभियुक्त सुरज कुमार को गिरफ्तार एवं एक विधि-विरुद्ध को निरुद्ध किया गया, शेष बचे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी किया जा रहा है।
