भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी (मोबाइल साइंस एग्ज़िबिशन) का आयोजन।

भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी (मोबाइल साइंस एग्ज़िबिशन) का आयोजन।

संवाददाता रितिक राज वर्मा

शेखपुरा। दिनांक 22 अप्रैल 2026 को संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, बिहार काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी, पटना, बिहार सरकार एवं विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, शेखपुरा में “भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी” का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

यह प्रदर्शनी 22 अप्रैल 2026 से 29 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 7:00 बजे आयोजित की जाएगी। इस प्रदर्शनी का मुख्य विषय “स्वास्थ्य विज्ञान व स्वच्छता” है, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों एवं स्टूडेंट्स को विज्ञान के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया जाएगा। प्रदर्शनी में आधुनिक विज्ञान से संबंधित विभिन्न मॉडल, प्रयोग एवं जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, जिससे स्टूडेंट्स में वैज्ञानिक सोच एवं नवाचार की भावना विकसित हो सके।

इस कार्यक्रम की विशेषता यह है कि यह एक भ्रमणशील (मोबाइल) विज्ञान प्रदर्शनी है, जिसके अंतर्गत शेखपुरा जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में जाकर स्टूडेंट्स को विज्ञान से संबंधित जानकारी दी जाएगी। इससे ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के स्टूडेंट्स को भी विज्ञान के प्रति जागरूक करने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम का आयोजन गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, शेखपुरा परिसर में किया जाएगा, जहां से मोबाइल साइंस बस विभिन्न स्थानों के लिए प्रस्थान करेगी। इस दौरान “खोज करना, अन्वेषण करना, सीख, नवाचार – बेहतर कल के लिए विज्ञान” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम का नेतृत्व महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) संदीप तिवारी के मार्गदर्शन में किया जाएगा। उनके कुशल निर्देशन में इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

इसके पश्चात नोडल अधिकारी प्रो. बिनय कुमार भी कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

महाविद्यालय प्रशासन ने सभी स्टूडेंट्स, शिक्षकों एवं आम नागरिकों से इस प्रदर्शनी में भाग लेकर विज्ञान के प्रति अपनी रुचि बढ़ाने एवं ज्ञान अर्जित करने का आह्वान किया है।

यह प्रदर्शनी न केवल शैक्षणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि समाज में वैज्ञानिक जागरूकता फैलाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

design