खुसरूपुर नगर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नए प्राइवेट कार्यालय कक्ष का भव्य उद्घाटन।

सतनारायण स्वामी पूजा के साथ शुरू हुई सुविधा।

संवाददाता रितिक राज वर्मा

खुसरूपुर। नगर के अध्यक्ष मिंटू कुमार और उपाध्यक्ष ममता देवी के नए प्राइवेट कार्यालय कक्ष का उद्घाटन हरदासबीघा के मुखिया प्रतिनिधि पप्पू गोप ने रिबन काटकर शुभारंभ किया और आस्था पूर्वक सतनारायण स्वामी की पूजा कराई गई।

यह कार्यालय सोमवार से सुचारू रूप से पूरे खुसरूपुर नगर वासियों के लिए चालू हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। पूजा के दौरान नगर अध्यक्ष मिंटू कुमार और उनकी पत्नी मुख्य आसन पर विराजमान हुईं।

उन्होंने भगवान सतनारायण स्वामी से नगर वासियों के साथ-साथ पूरे देशवासियों के सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और उन्नति की कामना की। मिंटू कुमार ने कहा की, यह कार्यालय खुसरूपुर के विकास और नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित है। हम हर घर तक पहुंचकर सेवा करेंगे।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष ममता देवी, विभिन्न वार्ड सदस्यों, जीविका दीदी समूह की सदस्यों के अलावा खुसरूपुर के नामचीन गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने पूजा-अर्चना में उत्साहपूर्वक भाग लिया और नए कार्यालय के उद्घाटन पर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को बधाई दी।

यह नया प्राइवेट कार्यालय कक्ष नगर वासियों की शिकायतों, विकास कार्यों और अन्य जरूरी सेवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे नगर का प्रशासनिक कार्य और पारदर्शी व तेज होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

design