बच्चों के झगड़ा को लेकर दो गांव के बीच रोड़ेबाजी व गोलीबारी
बच्चों के झगड़ा को लेकर दो गांव के बीच रोड़ेबाजी व गोलीबारी
संवाददाता रितिक राज वर्मा
मनेर, पटना। थाना क्षेत्र के हीरा टोला और सुवर्णा गांव के लोग बच्चों के झगड़ा को लेकर आमने-सामने भिड़ गए। दोनों गांव के लोगों के बीच जमकर रोड़ेबाजी, पथराव के साथ ही ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई। ताबड़तोड़ गोलीबारी और पथराव के बीच गांव पूरी तरह से रण क्षेत्र में तब्दील हो गया। जिसे लेकर पूरी तरह से सड़क ईंट पत्थर बिखरे पड़े रहे।
इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगो को शांत कराया। पुलिस इस मामले में 4 लोगों को मौके से हिरासत में लेकर थाने ले आई है। हिरासत में लेकर सभी से पुलिस सख्ती के साथ पूछताछ करने के लिए जुटी हुई है।
इसे लेकर गांव में अभी भी माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। बताया जाता है कि एक दिन पूर्व शनिवार को शेरपुर पश्चिमी पंचायत के हीरा टोला व सुवर्णा गांव के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर स्कूल में झगड़ा हो गई थी। इसके बाद बच्चों के झगड़ा को लेकर दोनों बच्चों के गार्जियन आमने-सामने भिड़ कर जमकर रोड़ेबाजी करते हुए पथराव एक दूसरे पर किया था। हालांकि शनिवार को किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी।
रविवार को हीरा टोला गांव के रहने वाले हरेंद्र राय के 13 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार गांव में अपने दोस्तों के साथ बैठा हुआ था। इस बीच सुवर्णा गांव के रहने वाले पुजारी राय और अखिलेश राय के परिवार वाले साहिल को उठाकर अपने घर पर ले जाकर मारपीट की। मारपीट के कारण साहिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल अवस्था में वह अपने घर पहुंच कर घटनाक्रम की जानकारी परिवार वालों को दी। इस बात की जानकारी मिलते हीं बच्चों के परिवार वाले आग बबूला हो गए। इसके बाद फिर दोनों गांव के बीच विवाद बढ़ गया। जिसे लेकर दोनों गांव के लोग आमने-सामने भिड़ गए।
इसके बाद दोनों गांव के लोग एक दूसरे पर ईंट-पत्थर व रोड बाजी करना शुरू कर दिया। इसके बाद गांव की सड़के पूरी तरह से रण क्षेत्र में तब्दील हो गया। इसके बाद दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका सहम गया। दोनों गांव के बीच हुए पथराव व रोड़ेबाजी के दौरान करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग निजी क्लीनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची मनेर पुलिस ने लोगो को शांत कराया है।
वही इस मामले में पुलिस ने करीब 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस संबंध में मनेर थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने रोड़ेबाजी व गोलीबारी के मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बच्चों के झगड़ा को लेकर विवाद हुआ था। कुछ लोगों को थाने लाया गया है। जिन्हें कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत भेजा जाएगा।
रिपोर्ट – सोनू कुमार उर्फ राकेश कुमार