राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यालय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन।
राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यालय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन।
संवाददाता रितिक राज वर्मा
खुसरूपुर। पी.एम.श्री. महादेव उच्च माध्यमिक विद्यालय, खुसरूपुर, में 29 अगस्त 2025 को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विद्यालय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता विद्यालय के खेल मैदान में संपन्न हुई, जिसमें कबड्डी, दौड़ और खो-खो जैसे अनेक खेलों का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का वातावरण उत्साह और उमंग से परिपूर्ण था। छात्राओं ने टीम भावना, अनुशासन और खेल की महत्ता का अनुपालन करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया।
खेलों के बाद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल की प्रधानाचार्या गायत्री कुमारी ने सभी विजई छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

उन्होंने अपने संबोधन में छात्राओं के अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खेलकूद से न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक विकास भी होता है और इससे टीम भावना तथा नेतृत्व कौशल विकसित होते हैं।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाएं निशि कुमारी, शशि प्रभा, आशीष कुमार, संतोष कुमार तथा अजय राज विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे।