खुसरूपुर थाना परिसर में वाणेश्वर प्रसाद को विदाई पर भावपूर्ण सम्मान।
खुसरूपुर थाना परिसर में वाणेश्वर प्रसाद को विदाई पर भावपूर्ण सम्मान।
संवाददाता: रितिक राज वर्मा
खुसरूपुर। थाना परिसर में बीएचजी होम गार्ड पुलिस के रूप में सेवाएं देने वाले वाणेश्वर प्रसाद का आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को सेवानिवृत्त होने का दिन रहा।
इस अवसर पर थाना परिसर में थाना प्रभारी रौशन कुमार के नेतृत्व में एक सरल लेकिन भावपूर्ण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें थाना परिवार ने अपने वरिष्ठ सहयोगी को विदाई दी। समारोह में थाना प्रभारी रौशन कुमार ने वाणेश्वर प्रसाद को फूलमाला पहना अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उनके दीर्घ सेवाकाल, अनुशासन तथा कर्तव्यनिष्ठा के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि वाणेश्वर प्रसाद ने अपनी सेवा के दौरान हमेशा जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ कार्य किया। उनके जाने से थाना परिवार को एक अनुभवी सहयोगी की कमी महसूस होगी।
इस अवसर पर एसआई शिवजी प्रसाद यादव, एसआई शकील अंसारी, एसआई जयप्रकाश प्रसाद, एसआई मोतीलाल ठाकुर, एएसआई अभय कुमार सिंह, राहुल कुमार, बिट्टू कुमार और गौतम कुमार सहित थाना परिवार के अन्य जवानों ने भी वाणेश्वर प्रसाद को फूलमाला पहना अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। सभी ने उनके भविष्य के लिए सुख, स्वास्थ्य और खुशहाली की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान वाणेश्वर प्रसाद भावुक हो गए, अधिकारियों पुलिसकर्मियों और साथियों द्वारा दिए गए सम्मान और स्नेह भरे शब्दों ने उन्हें भरसक भावुक कर दिया। उनकी आंखों में नमी थी, लेकिन चेहरे पर संतोष भी साफ झलक रहा था। उन्होंने थाना प्रभारी और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि थाना परिवार के साथ बिताए गए वर्ष उनके जीवन का अमूल्य हिस्सा रहे हैं और इन यादों को वे हमेशा संजोकर रखेंगे।
समारोह के अंत में उपस्थित पुलिसकर्मियों ने एक साथ वाणेश्वर प्रसाद के स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की।