शेखपुरा इंजीनियरिंग कॉलेज में लैंगिक संवेदनशीलता व SHE-BOX पोर्टल पर कार्यशाला।

शेखपुरा इंजीनियरिंग कॉलेज में लैंगिक संवेदनशीलता व SHE-BOX पोर्टल पर कार्यशाला।

5
संवाददाता: रितिक राज वर्मा 

शेखपुरा। राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, शेखपुरा में 8 सितंबर 2026 को कार्यस्थल पर लैंगिक संवेदनशीलता एवं SHE-BOX पोर्टल जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति (ICC) के तत्वावधान में सभागार में किया गया।कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को कार्यस्थल पर महिलाओं के प्रति लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम, निषेध एवं निवारण अधिनियम, 2013 के प्रावधानों के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान सुरक्षित, सम्मानजनक, समानतापूर्ण और भेदभावमुक्त शैक्षणिक वातावरण के निर्माण पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में विशेषज्ञ वक्ता के रूप में श्री लखींदर पासवान, अपर जिला दंडाधिकारी (ADM), शेखपुरा तथा सुश्री सरोज पासवान, SDPGRO, शेखपुरा ने भाग लिया। वक्ताओं ने कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया, शिकायतों के गोपनीय एवं निष्पक्ष निवारण तथा SHE-BOX पोर्टल के उपयोग की जानकारी दी।SHE-BOX केंद्र सरकार का ऑनलाइन मंच है, जिसके माध्यम से कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संबंधित शिकायत दर्ज कर उसके निस्तारण की प्रक्रिया को ट्रैक किया जा सकता है।

कार्यक्रम में डॉ. अनिल सिंह यादव, प्रभारी प्राचार्य, राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, शेखपुरा की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के संचालन एवं समन्वय में आंतरिक शिकायत समिति की डॉ. सुनीता सिन्हा, सहायक प्राध्यापक एवं अध्यक्ष ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।समिति के सदस्यों में श्रीमती स्वीटी सिंहदेव, सहायक प्राध्यापक एवं सदस्य, डॉ. कंचन पावनी, सहायक प्राध्यापक एवं सदस्य, सुश्री विनिता सिन्हा, सहायक प्राध्यापक एवं सदस्य, डॉ. वासुकिनाथ मिश्र, सहायक प्राध्यापक एवं सदस्य, डॉ. अविनाश कुमार, सहायक प्राध्यापक एवं सदस्य, श्री अरविन्द कुमार, सहायक प्राध्यापक एवं सदस्य, डॉ. सुरजीत कुमार, सहायक प्राध्यापक एवं सदस्य तथा श्रीमती मनीषा रानी, सहायक प्राध्यापक एवं सदस्य शामिल रहे।

महाविद्यालय प्रशासन ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों और कर्मचारियों को उनके अधिकारों एवं शिकायत निवारण व्यवस्था की जानकारी देने के साथ सुरक्षित, समावेशी और सम्मानजनक शैक्षणिक वातावरण तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.