सावन की आखिरी सोमवारी पर उमड़ी शिव भक्तों की भारी भीड़।
सावन की आखिरी सोमवारी पर उमड़ी शिव भक्तों की भारी भीड़।
संवाददाता रितिक राज वर्मा
खुसरूपुर। सावन की आखिरी सोमवारी पर बैकठपुर धाम में शिव भक्तों की उमड़ी भारी भीड़। सुबह 2 बजे से हीं शिव भक्तों का भीड़ लगना शुरू हो गया था, जो संध्या 4 बजे तक जारी रहा।।दूर-दूर से आए शिव भक्तों ने लंबी कतार में लगकर बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक किया।
प्रशासन की देखरेख में आखिरी सोमवारी शांतिपूर्वक और बिना किसी परेशानी के संपन्न हुआ। प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे। खुसरूपुर, सलीमपुर, दनियावां, फतुहा और बख्तियारपुर थाना प्रशासन श्रद्धा भाव से अपनी ड्यूटी निभाते नजर आए। उनके प्रयासों से आखिरी सोमवारी पूजन बिना किसी हताहत के सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
हालांकि, भारी बारिश के कारण जल स्तर बढ़ने से मंदिर से गंगा घाट तक की सड़क मार्ग पानी से भर गया है, जिससे शिव भक्तों को थोड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

इसके बावजूद, भक्तों का उत्साह और श्रद्धा कम नहीं हुई और वे बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए आतुर दिखे।
बैकठपुर धाम में सावन की आखिरी सोमवारी पर उमड़ी भीड़ ने एक बार फिर से शिव भक्तों की श्रद्धा और भक्ति का प्रदर्शन किया। यह सावन माह न केवल धार्मिक महत्व का है, बल्कि सामाजिक एकता और सामुदायिक भावना का भी प्रतीक है।