पटना। दिव्यांग बच्चों ने बिहार के महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां की पेंसिल पोट्रेट बनाकर उन्हें जगजीवन राम अध्ययन शोध संस्थान में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें भेंट की।
इस मौके पर जीवन ज्योति एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष रवि रंजन कुमार, आशुतोष कुमार, सुषमा तिर्की, शिव शंकर ठाकुर, खुशबू, सीमा, रिमझिम, पलक, दीपक, आशीष, राजेश, पप्पू समेत कई दिव्यांग मौजूद थे।