टीम भगत सिंह आर्मी की पहल,  टीम ने लगाए पशु पक्षियों के जलपात्र

174


बढ़ती गर्मी को देखते हुए टीम भगत सिंह आर्मी द्वारा फुलिया कलां ग्राम में जलपात्र लगाए गए.
टीम भगत सिंह आर्मी उपाध्यक्ष हर्षित ने बताया कि इस भीषण गर्मी से केवल मनुष्य ही नहीं सभी जीव जंतु भी परेशान हैं उन्हें पानी सही से नहीं मिल पा रहा कहीं जगह तालाब और भी अन्य जलस्त्रोत सूखे हो रखे हैं जिससे पशु पक्षियों को पानी सही से नहीं मिल पा रहा इसी के चलते टीम द्वारा ग्राम में जलपात्र लगाए गए ताकि पशु पक्षियों को समय से स्वच्छ पानी मिलता रहे
टीम द्वारा आसन चौराहे,  बस स्टेशन, रेगर मोहल्ला, धानेसवर रोड, जाट मोहल्ला, कुरेशी मोहल्ला, नाथ जी के और भी अन्य जगह रखवाई

टीम के साथ हर्षित तोषनीवाल


  जलपात्रों को गाँव के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों, पेड़ों के नीचे, मंदिरों के पास और गलियों में रखा गया। इस अभियान में टीम भगत सिंह आर्मी के सभी सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। जलपात्रों की नियमित सफाई और जल भराव सुनिश्चित करेंगे। पर्यावरणीय चेतना का संदेश इस पहल के माध्यम से टीम ने ग्रामीणों को भी प्रेरित किया है कि वे अपने घरों के आस-पास पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें, साथ ही अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और परंपरागत जलस्रोतों की रक्षा करें।

हर्षित ने कहा कि “आज जो कदम हम उठाएंगे, वही आने वाली पीढ़ियों के लिए राहत बनेगा। प्रकृति के साथ तालमेल बिठाना अब हमारी ज़िम्मेदारी है।” टीम भगत सिंह आर्मी की यह पहल न केवल एक मानवीय कार्य है, बल्कि पर्यावरणीय चेतना गौर सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल भी है। इस दौरान टीम के सदस्य रियाज,  हैदर, शोएब,  आसिफ आदि उपस्थित रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.