खुसरूपुर में पूर्व जिला पार्षद के पति के घर से 10 लाख की विदेशी शराब बरामद।

खुसरूपुर में पूर्व जिला पार्षद के पति के घर से 10 लाख की विदेशी शराब बरामद।

संवाददाता रितिक राज वर्मा

(संसू)

खुसरूपुर। एक बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने पूर्व जिला पार्षद के पति सचिन यादव के घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 10 लाख रुपये से अधिक की शराब जब्त की, जिसमें ऑफिसर चॉइस, ऑकस्मिथ गोल्ड, टीचर व्हिस्की, हेवर्ड 5000 गोल्ड वियर, रॉयल स्टैग और माउंट 6000 वियर शामिल हैं।

बरामद शराब की मात्रा :

ऑफिसर चॉइस: 1113.12 लीटर, ऑकस्मिथ गोल्ड: 59.25 लीटर (158 पीस), टीचर व्हिस्की: 28.44 लीटर (158 पीस), हेवर्ड 5000 गोल्ड वियर: 121 लीटर, रॉयल स्टैग: 63 लीटर (84 पीस), माउंट 6000 वियर: 252 लीटर, आर्टिक बोदका: 57.24 लीटर।

एसडीपीओ 2 फतुहा संजीव कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। पुलिस ने सचिन यादव के मकान से शराब बरामद की और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की। छापेमारी दल में अपर थानाध्यक्ष बच्चन पासवान, दारोगा संतोष कुमार, अक्षय कुमार, अशोक कुमार, सअनि शकील अंसारी और सशस्त्र बल शामिल थे। अगली कार्रवाई पुलिस अब सचिन यादव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस मामले में आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

design