एचआईवी, एड्स से बचाव व नियंत्रण के लिए प्रारंभ किया गया सघन जागरूकता अभियान।

एचआईवी, एड्स से बचाव व नियंत्रण के लिए प्रारंभ किया गया सघन जागरूकता अभियान।

संवाददाता रितिक राज वर्मा

बिहटा। बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के द्वारा एचआईवी एड्स से बचाव एवं नियंत्रण हेतू जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जी° सी° उच्च माध्यमिक विद्यालय रामबाग, बिहटा में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिहटा प्रखंड के उप प्रमुख वरुण कुमार, बीईओ नभेश कुमार, रेफरल अस्पताल बिहटा के स्टाफ नर्स, मोहम्मद परवेज बलोरी,समन्वयक बबलु कुमार, द ओशो कोचिंग सेंटर, बिहटा के अविनाश कुमार, भूपेंद्र कुमार सहित समाजसेवी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया। स्कूली छात्राओं द्वारा स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया तत्पश्चात अतिथियों को पौधा एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में निबंध, चित्रकारी एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट्स एवं छात्र छात्राओं ने भाग लिया बढ़ चढ़कर भाग लिया। तीनों प्रतियोगिता में सफल प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय प्रतिभागियों को मेडल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में वरुण कुमार ने कहा कि जागरूकता की कमी के वजह से बहुत से युवा लोग पूरी तरह से नहीं समझते कि एचआईवी कैसे फैलता है या खुद को कैसे सुरक्षित रखना है। गलत धारणाएं और गलत जानकारी जोखिम भरे व्यवहार को जन्म दे सकती हैं जिससे एचआईवी होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए जागरूक होना अति आवश्यक है। सभी युवा एक स्वस्थ भविष्य के हकदार हैं। इसीलिए स्कूलों, परिवारों और समुदायों को युवाओं के लिए सुरक्षित और पोषणकारी वातावरण प्रदान करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए रोकथाम, उपचार और युवाओं के लिए सहायता की बारीकियों में जाने से पहले, यह समझना ज़रूरी है।

वहीं विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश रंजन ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

रिपोर्ट सोनू कुमार उर्फ राकेश कुमार।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

design