शरन्य राष्ट्रीय मानवाधिकार के दबाव के बाद भागलपुर महिला थाना सक्रिय; पीड़िता को मिलेगा न्याय – थाना अध्यक्ष।
शरन्य राष्ट्रीय मानवाधिकार के दबाव के बाद भागलपुर महिला थाना सक्रिय; पीड़िता को मिलेगा न्याय - थाना अध्यक्ष।
भागलपुर। शरन्य राष्ट्रीय मानवाधिकार के महिला जिला अध्यक्ष मानवाधिकार वर्षा सिंह जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ईशान सिन्हा के आदेश से भागलपुर महिला थाना में हलचल। थाना अध्यक्ष ने न्याय का दिया भरोसा सुनिए क्या है पूरा मामला।

चूकि शरन्य राष्ट्रीय मानवाधिकार के कार्यालय में पति के मारने पीटने से प्रताड़ित होकर एक महिला जो भागलपुर सकुल्लाचक निवासी है, पहुंचकर आपबीती बातों से अवगत कराई और जिस प्रकार बेरहमी से चेहरे पर शरीर पर मारपीट किया है इसे आघात होकर परेशान होकर कई जगहों पर वह गई परंतु सुनवाई नहीं हो पाया भागलपुर महिला जिला अध्यक्ष मानवाधिकार वर्षा सिंह जी एवं मीडिया प्रभारी मनीष राम राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ ईशान सिन्हा के आदेश अनुसार भागलपुर महिला थाना अध्यक्ष से अध्यक्षता महोदय मुलाकात कर पीड़िता की बातों को सुनाते हुए बात को रखी गई थाना अध्यक्ष महोदय ने सकारात्मक पहल करने की बात कही है एवं उचित कार्रवाई की भी आश्वासन दिया गया है। संस्था की ओर से यह संदेश है समाज को की समाज में परिवार के पति पत्नी में प्रेम भावना हो लड़ाई झगड़ा ना हो परंतु घरेलू समस्या की स्थिति बहुत ज्यादा फैलते जा रही है इसमें प्रशासनिक व्यवस्था सामाजिक व्यवस्था का दायित्व बनता है कि ऐसी स्थिति में लोगों की मदद करें सकारात्मक पहल कर समाज को उचित दिशा में बढ़ाएं।