विशेष समकालीन अभियान में 80 व्यक्तियों की गिरफ्तारी।

विशेष समकालीन अभियान में 80 व्यक्तियों की गिरफ्तारी।

संवाददाता रितिक राज वर्मा

बाढ़। दिनांक 27 जुलाई 2025 को विशेष समकालीन अभियान का आयोजन किया गया था। उक्त अवसर पर बाढ़ 1 अनुमंडल के सभी थानों के द्वारा सघन छापेमारी कर बाढ़ थाना में 22, मोकमा थाना में 18, पंडारक थाना में 13, सम्यागढ़ थाना में 07, एन०टी०पी०सी० थाना में 06, घोसवरी थाना में 05, मारांची थाना में 05, हाथीदह थाना में 04 एवं पचमहला थाना में 01 कुल 79 अभियुक्तों को गिरफतार किया गया, जिसमें से 72 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजी जा रही है।

शीर्षवार गिरफतारी की विवरणी निम्न प्रकार है:-

1. हत्या- 01

2. लूट- 01

3. हत्या का प्रयास- 11

4. महिला का उत्पीडन- 01

5. उत्पाद अधिनियम में- 26

6. अन्य विशेष प्रतिवेदित कांड में- 14

7. अन्य अविशेष प्रतिवेदित कांड में- 23

8. स्थायी वारंट- 03

बरामदगी :-

1. देशी शराब – 61 लीटर

2. अंग्रेजी शराब – 25 लीटर

3. दो मोटरसाईकिल

4. एक ई-रिक्शा

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी व कर्मी:-

1- पु०नि० सह थानाध्यक्ष बाढ़ ब्रजकिशोर सिंह एवं बाढ़ थाना का अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी,

2- पु०नि० सह थानाध्यक्ष, मोकमा संतोष कुमार शर्मा एवं मोकामा थाना के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी,

3- थानाध्यक्ष पंडारक, पु०अ०नि० ललित विजय एवं पंडारक थाना के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी,

4- थानाध्यक्ष सम्यागढ़, पु०अ०नि० मधुसूदन कुमार एवं सम्यागढ़ थाना के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी,

5- थानाध्यक्ष घोसवरी, पु०अ०नि० अजीत कुमार टिंकू एवं घोसवरी थाना के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी,

6- थानाध्यक्ष NTPC, पु०अ०नि० ओमकार नाथ राय एवं NTPC थाना के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी,

7- थानाध्यक्ष मराँची, पु०अ०नि० अवधेश कुमार पासवान, एवं मरोंची थाना के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी,

8- थानाध्यक्ष हाथीदह, पु०अ०नि० दिनेश कुमार, एवं हाथीदह थाना के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी,

9- थानाध्यक्ष पचमहला, पु०अ०नि० शंकर कुमार झा, एवं पचमहला थाना के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी,

Leave A Reply

Your email address will not be published.

design