फतुहा भाजपा का संकल्प: सेवा पखवाड़ा के दौरान जनसेवा के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय।

फतुहा भाजपा का संकल्प: सेवा पखवाड़ा के दौरान जनसेवा के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय।

संवाददाता रितिक राज वर्मा

फतुहा। भाजपा नगर मंडल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में दिनांक 15 सितंबर 2025 सोमवार को फतुहा नगर मंडल में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने की।

कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री सुरजीत कुमार ने किया।

कार्यशाला में भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों ने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन का खाका तैयार किया। सेवा पखवाड़ा के तहत विशेष कार्यक्रम जैसे पौधारोपण अभियान, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान शिविर, घर-घर जनसंपर्क अभियान आयोजित किए जाएंगे।

इस दौरान कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले 11 वर्षों की उपलब्धियों और सरकार द्वारा किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा संगठन जिला बाढ़ के जिला प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, कार्यक्रम संयोजक भास्कर लाल पटवा और जिला उपाध्यक्ष शोभा देवी ने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल प्रधानमंत्री के जन्मदिन का उत्सव नहीं, बल्कि जनसेवा का संकल्प है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन कार्यक्रमों में भाग लें और समाज में सेवा भाव को जाग्रत करें।

बैठक में विधानसभा प्रभारी विशाल यादव, पूनम केसरी, नगर उपाध्यक्ष सुनील वर्मा, नगर मंत्री अनामिका कुमारी, सूरज कपूर, अंजु मिश्रा, युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ आनंद, राहुल सिंह, संजय तांती, सूरज कुमार, किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद कुमार समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि फतुहा नगर मंडल सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत होने वाले सभी कार्यक्रमों को सफल बनाएंगे और जनता तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों व उपलब्धियों को पहुंचाने में अग्रसर रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

design