बिहटा नगर परिषद की बोर्ड बैठक का बहिष्कार, अध्यक्ष और कार्यपालक पदाधिकारी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप।

बिहटा नगर परिषद की बोर्ड बैठक का बहिष्कार, अध्यक्ष और कार्यपालक पदाधिकारी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप।

 संवाददाता रितिक राज वर्मा

बिहटा। नगर परिषद में सोमवार को आयोजित सामान्य बोर्ड की बैठक पार्षदों के विरोध और बहिष्कार के कारण हंगामेदार रही। नगर परिषद की 7 वार्ड पार्षदों ने सामूहिक रूप से बैठक का बहिष्कार कर अध्यक्षा प्रियंका कुमारी और कार्यपालक पदाधिकारी बिपिन कुमार पर मिलीभगत से भ्रष्टाचार करने के गंभीर आरोप लगाए।

पार्षदों ने आरोप लगाया कि इस बैठक का एजेंडा पूर्व की बैठक के प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें प्रशासनिक स्वीकृति देना था, लेकिन आज तक पिछले प्रस्तावों की प्रति किसी पार्षद को उपलब्ध नहीं कराई गई। उनका कहना है कि यह नई बात नहीं है बल्कि हर बार यही स्थिति रहती है।

वार्ड संख्या 15 से दलित पार्षद इंदु देवी ने बैठक में भेदभाव का आरोप भी जोड़ा। उन्होंने कहा कि उनका क्षेत्र दलित बहुलक है, इसी कारण वहां विकास कार्यों में लगातार देरी की जाती रही है और पार्षद का अपमान भी किया जाता है। बैठक का बहिष्कार करने वाले पार्षदों में शामिल लालपरी देवी, सोनामती देवी, इंदु देवी, हरिकृष्ण, सनी कुमार, अजीत कुमार कक्कू, गणेश पासवान हैं। इन सभी का कहना है कि जब तक पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित नहीं होती, तब तक वे इस तरह की बैठकों में शामिल नहीं होंगे।

रिपोर्ट – सोनू, राकेश कुमार

Leave A Reply

Your email address will not be published.

design