बख्तियारपुर में किसानों के मुद्दों पर सकारात्मक वार्ता।

सरकार ने मखाना की खरीद के लिए MSP पर विशेष जोर दिया है।

संवाददाता रितिक राज वर्मा

बख्तियारपुर। बिहार के मुख्य सचिव अमृत मीणा ने किसान नेता सुधाकर सिंह और अन्य प्रतिनिधियों के साथ दिनांक 25 अगस्त 2025 को सकारात्मक वार्ता की।

इस बैठक में 11 सदस्यीय टीम ने भाग लिया, जिसमें अखलाक अहमद पूर्व मंत्री बिहार सरकार, दिनेश सिंह, अशोक सिंह, देवकुमार सिंह और पारसनाथ सिंह जैसे प्रमुख किसान नेता शामिल थे।

प्रधानमंत्री ड्रीम प्रोजेक्ट सड़क भारत माला: मुख्य सचिव ने आश्वासन दिया कि इस परियोजना के तहत लंबित भुगतान को 2013 से प्रति वर्ष 10 प्रतिशत की दर से चक्रवृद्धि ब्याज सहित वर्तमान मूल्य का 4 गुना भुगतान किया जाएगा।

बख्तियारपुर अंचल में भूमि अधिग्रहण से संबंधित मुद्दों पर पुनर्विचार करने के लिए मुख्य सचिव ने पटना कमिश्नर को निर्देश दिए।

उन्होंने किसान हितों को ध्यान में रखते हुए पुनः प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

किसानों के लिए महत्वपूर्ण पहल, बिहार सरकार ने बजट 2025 में किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं, जिनमें न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को बढ़ाकर अधिक फसलों को शामिल करना, मखाना बोर्ड की स्थापना और वित्तीय सहायता प्रदान करना शामिल है।

सरकार ने मखाना की खरीद के लिए MSP पर विशेष जोर दिया है और इसके लिए एक मखाना बोर्ड स्थापित करने की योजना है जो किसानों को वित्तीय और तकनीकी सहायता प्रदान करेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

design