डीएम ने इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ का लिया जायजा।

डीएम ने इंजीनियरिंग कॉलेज में 'विद्यार्थी सहयोग शिविर' का लिया जायजा।

13
संवाददाता: रितिक राज वर्मा 

संवाददाता | शेखपुरा, 25 अगस्त। जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने मंगलवार को शेखपुरा इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज के प्राचार्य, प्राध्यापकों तथा छात्र-छात्राओं से शिविर की कार्यप्रणाली और प्राप्त शिकायतों के बारे में जानकारी ली।डीएम ने छात्र-छात्राओं को शिविर के उद्देश्य और उपयोगिता से अवगत कराते हुए कहा कि कॉलेज परिसर, पठन-पाठन, हॉस्टल या किसी अन्य शैक्षणिक व प्रशासनिक समस्या के समाधान के लिए विद्यार्थी को बिना किसी झिझक के शिविर में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को समस्या निवारण पोर्टल का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए भी प्रेरित किया।जिले के कुल 20 शैक्षणिक संस्थानों में यह शिविर आयोजित किया गया, जहाँ वरीय नोडल पदाधिकारियों की उपस्थिति में छात्रों की समस्याएं सुनी गईं। शिविर में बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए। श्री आनंद ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का सत्यापन निर्धारित समय-सीमा के भीतर कर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन ने बताया कि विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन अगले महीने के चौथे मंगलवार को पुनः किया जाएगा। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने इस पहल की सराहना करते हुए प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.