विश्व स्तनपान सप्ताह पर संगोष्ठी, क्विज एवं रैंप वॉक का किया गया आयोजन।
विश्व स्तनपान सप्ताह पर संगोष्ठी, क्विज एवं रैंप वॉक का किया गया आयोजन।
संवाददाता रितिक राज वर्मा
पटना। विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर श्री अरविंद महिला कॉलेज, पटना के गृह विज्ञान विभाग एवं रोटरी पटना मिडटॉन के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 06 अगस्त 2025 को एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम थी – प्रायोरिटाईज ब्रेस्टफीडिंग, क्रिएट सस्टेनेबल सपोर्ट सिस्टम। कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्ष प्रो. विमी सिंह के स्वागत भाषण एवं विषय प्रवेश से हुई। उन्होंने स्तनपान को एक जैविक प्रक्रिया से इतर, एक सामाजिक एवं सांस्कृतिक कर्तव्य के रूप में परिभाषित करते हुए कहा कि –”स्तनपान मातृत्व का एक नैसर्गिक उपहार है, जो शिशु के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक विकास की नींव रखता है। यह केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व भी है।” मुख्य वक्ता डॉ. श्वेत शिखा ने “ब्रेस्टफीडिंग: बेस्ट स्टार्ट फॉर योर बेबी” विषय पर सारगर्भित और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि–”मां का दूध शिशु के लिए प्रथम और सर्वोत्तम पोषण है, जो न केवल रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, बल्कि भावनात्मक सुरक्षा भी प्रदान करता है। इसके लिए समाज को सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाना होगा।”

