कौन हैं एकनाथ जो बन गए महाराष्ट्र के नए नाथ

शिंदे ने की है ऑटोरिक्शा चालक से अपने सफ़र की शुरूआत, आइए जानते हैं कैसे तय हुआ ऑटो से मुख्य्मंत्री बनने तक का सफ़र

135

Aditya Mishra:

तमाम राजनीतिक घमासान के बाद महाराष्ट्र को एकनाथ शिंदे के रूप में नया मुख्यमंत्री मिल गया। एकनाथ के मुख्यमंत्री बनने में भारतीय जनता पार्टी और महाराष्ट्र के पूर्वमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की बड़ी भूमिका रही है। इसलिए आज बीजेपी के ही समर्थन से संभव हो पाया है कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में पदस्थापित हुए हैं।

कौन हैं एकनाथ शिंदे?

बालासाहेब ठाकरे के उत्तराधिकारी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से सीधा टकराव कर उन्हें सत्ता से बेदखल करने वाले एकनाथ शिंदे न केवल ठाणे की कोपरी-पचपाखड़ी सीट से विधायक हैं, बल्कि कई दशकों तक वे शिव सेना के अहम नेता भी रहे हैं।

एकनाथ शिंदे कई सालों से शिवसेना के कार्यकर्ता है। इससे पहले वो एक ऑटोरिक्शा चालक थे। लगातार मेहनत करने के बाद पार्टी ने शिंदे को ठाणे नगर निगम में विपक्ष के नेता के रूप में काम करने का मौका दिया। बाद वे 2004 में पहली बार विधायक बने थे।

कैसा रहा शिंदे का राजनीतिक सफर

2015 से 2019 तक राज्य के लोक निर्माण मंत्री रहे। एकनाथ ने 18 साल की उम्र में शिवसेना से अपने राजनीतिक करियर का शुरूआत किया।

पार्टी में क़रीब डेढ़ दशक तक काम करने के बाद 1997 में आनंद दिघे ने एकनाथ को ठाणे नगर निगम के चुनाव में पार्षद का का चुनावी लड़वाया जिसमें शिंदे ना केवल चुनाव जीतने में सफ़ल रहे बल्कि वे ठाणे नगर निगम के हाउस लीडर भी बन गए।

उसके बाद 2004 मेंउन्होंने ठाणे विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और यहाँ भी पहली ही कोशिश में विधायक बन गए। इसके बाद 2009 से लगातार कोपरी-पचपाखड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक चुने गए हैं।

और आज भारतीए जानत पार्टी के सहयोग से महाराष्ट्र के नए मुख्य्मंत्री के रूप में सपथ ली है।

आपको बता दें कि 2019 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद जिसमें भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना एक साथ चुनाव लड़ी थी लेकिन परिणामों के बाद भाजपा के और शिवसेना के 56 सीटों के बावजूद भी शिवसेना के तत्कालीन उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस और एनसीपी के साथ गठबंधन कर सरकार बना ली थी उसके बाद से ही ऊपर शिवसेना के विचारधारा और बाला साहब के ओके कट्टर हिंदुत्व के विचारधारा से समझौता करने के आरोप लगते रहे।

महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में एकनाथ शिंदे ने ली सपथ, फडणवीस होंगे उपमुख्यमंत्री
https://www.newsplus24.in/maharashtra-new-cm-eknath-shinde-with-favour-of-bjp-and-devendra-fadnavis-uddhav-thakre-designs-last-day/

#MaharashtraPolitcalCrisis #UddhavThackarey https://t.co/oM5Ri6pH4N

Leave A Reply

Your email address will not be published.