मनिका विश्वकर्मा ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज अपने नाम किया।
महिलाओं की शिक्षा के लिए मनिका की वकालत, कहा- शिक्षा बदल देती है भविष्य।
संवाददाता रितिक राज वर्मा
महिलाओं की शिक्षा के लिए मनिका की वकालत, कहा- शिक्षा बदल देती है भविष्य।
मनिका विश्वकर्मा ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। राजस्थान की रहने वाली मनिका अब थाईलैंड में होने वाली 74वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उम्र लगभग 22-23 वर्ष, शिक्षा राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र में अंतिम वर्ष की छात्रा। शास्त्रीय नृत्य, चित्रकला और सार्वजनिक भाषण। एक मंच जो न्यूरोडाइवर्जेंस के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है।
मनिका ने जयपुर में आयोजित एक भव्य समारोह में मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज जीता।

उन्हें पिछले साल की विजेता रिया सिंघा ने ताज पहनाया।
इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की तान्या शर्मा प्रथम रनर-अप और हरियाणा की मेहक ढिंगरा द्वितीय रनर-अप रहीं।
फाइनल राउंड में मनिका से पूछा गया कि क्या वह महिलाओं की शिक्षा या गरीब परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता के लिए वकालत करेंगी।
