6 वर्ष की लाडो बानी को कर्मयोगी महिला सम्मान

लाडो बानी पटेल को यह सम्मान गरीब, लाचार और बेसहारा बच्चों और महिलाओं की सहायता करने और उनका मनोबल बढ़ाने और उन्हें पुरस्कृत करने के बेहतरीन प्रयास में दिया गया।

111

पटनासिटी Aditya Mishra:

महिला दिवस की पूर्व संध्या 6 मार्च को नई दिशा परिवार की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर ‘कर्मयोगी महिला सम्मान’ समारोह का आयोजन गिरिराज उत्सव पैलेस में किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 30 महिलाओं को कर्मयोगी महिला सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस सम्मान को पाने के बाद महिलाओं के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। लेकिन इस सम्मान को पाने वाली महिलाओं में सबसे कम उम्र की बालिका लाडो बानी पटेल ने काफी सुर्खियां बटोरीं। महज 6 वर्ष की आयु में दर्जन भर पुरस्कारों से सम्मानित लाडो, राजधानी पटना में जन्मी और पली बढ़ी हैं। समाजिक कार्यों में विषेश रुचि और इस दिशा में उनके प्रयास को देखते हुए विगत 6 मार्च को सामाजिक कार्य संस्कृति संस्थान ने नई दिशा परिवार के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिहार इंडस्ट्री एसोसिएशन के सभागार में कर्म योगी महिला सम्मान पाने वाली सबसे कम उम्र की महिला हैं।

लाडो बानी पटेल को यह सम्मान गरीब, लाचार और बेसहारा बच्चों और महिलाओं की सहायता करने और उनका मनोबल बढ़ाने और उन्हें पुरस्कृत करने के बेहतरीन प्रयास में दिया गया।

सम्मान पाने के बाद लाडो बानी ने “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारी का सम्मान बढ़ाओ” का नारा देते हुए महिला सुरक्षा पर और काम करने के लिए सरकार से अपील भी की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.